दुबले पुरुष रोज खाएं 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज, हफ्तेभर में बढ़ जाएगा वजन
जिस तरह कदम कदम पर मोटे लोगों को शर्मिंदगी का सामन करना पड़ता है ठीक उसी तरह दुबले लोगों को भी करना पड़ता है। लेकिन हम मोटापे को एक बीमारी के रूप में देखते हैं जबकि पतले होने को अच्छे स्वास्थ्य की निशानी मानते हैं। हकीकत यह है कि पतले होने से भी हमें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे पहले कि पतले होने की शारीरिक समस्याओं पर एक नजर डालें, यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर अंडरवेट किसे कहते हैं? अंडरवेट असल में उसे कहते हैं, जिसका वजन औसत वजन से कम होता है। इसे बाॅडी मास इंडेक्स के जरिए भी समझा जा सकता है। मसलन एक महिला जिसकी लंबाई 5 फुट 6 इंच हो, अगर उसका वजन 113 पाउंड हो, तो वह अंडर वेटमानी जाती है। इसी तरह अगर किसी पुरुष की लंबाई 6 फुट और उसका वजन 137 पाउंड या उससे कम है, तो वह अंडरवेट है। आज हम आपको पतले दुबले पुरुषों के लिए एक अच्छा वजन पाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसका नाम है सूरजमुखी के बीज। सूरजमुखी के बीज सूरजमुखी के बीज भले ही दिखने में आकर्षक न लगें, लेकिन गुणों के मामले में ये कमाल होते हैं। इन बीजों में विटामिन ई और पोली अन-सैचुरेटेड फैट व मैग्नीशियम काफी होत...