Posts

पुरुष करें ये 4 काम, एक हफ्ते में झड़ना बंद हो जाएंगे बाल

आजकल बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है। बढ़ते प्रदूषण और अस्वस्थ खान-पान की वजह से बालों को उचित पोषण नहीं मिल पाता है जिसके कारण बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं। इसी कारण बाल झड़ने लगते हैं। आमतौर पर माना जाता था कि बालों के झड़ने की समस्या अधेड़ उम्र के बाद शुरू होती है मगर आजकल छोटे बच्चों में भी ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि पुरुष इस समस्‍या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उन्‍हें बालों की देखभाल करना जरूरी है। हम आपको इस लेख के माध्‍यम से बता रहें है कि आप अपने बालों की देखभाल किस प्रकार से करें। 1. रोज न करें शैम्पू पुरुष अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान दीजिए कि बालों को ज्यादा न धोएं। यह सामान्य गलती हर कोई करता है। बाल धोने का सही तरीका यह है कि हफ्ते में दो से तीन बार बालों को शैम्पू से धोएं। 2.हेयर ड्रायर का प्रयोग ठीक नहीं आजकल पुरुष अपने बालों के लिए हेयर ड्रायर का ज्यादा से इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल सही तरह से सेट हो जाते हैं लेकिन हेयर ड्रायर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे बाल कमजोर होने लगते है, इसलिए बालों को ...